Site icon www.4Pillar.news

कोरोना वायरस से भारत में 6348 लोगों की मौत,पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 6348 लोगों की मौत। जानें पूर्ण विवरण।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 6348 लोगों की मौत। जानें पूर्ण विवरण।

अब तक देश में कोरोना वायरस से 6348 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 226,770 हो गया है। पिछले दिन के मुकाबले 9851 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार ,देश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 226,770 हो गई है। जिनमें से 109461 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक मरीज को माइग्रेट कर दिया गया है। COVID-19 से तक 6348 लोगों की मौत चुकी है। 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में जहां मृत्यु और संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं ,वहीँ कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों के भी आंकड़े बढ़ रहे हैं। दूसरा देश के 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक कोविड 19 के कारण मौत का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

भारत में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित और मौत मामले सामने आए हैं। हालांकि 109461लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। जोकि 48.27 फीसदी तक पहुंच गई है।

COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून 2020 तक बढ़ाने का फैसला किया है। जिसमें कुछ शर्तों के साथ छूट भी दी गई है।

Exit mobile version