CoronaUpdatesInIndia: भारत में COVID-19 से मरने वालों संख्या बढ़ी,जानें स्टेटवाइज आंकड़े

भारत में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या अब 4 से बढ़कर 6 हो गई है। मरने वालों में एक मुंबई से और दूसरा बिहार से है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 295 है।

दो की मौत

कोरोना वायरस  की वजह से बिहार के एक 38 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। इसी बीमारी के कारण महाराष्ट्र के एक शख्स भी मौत हो गई। इसी के साथ भारत ‘कोविड 19’ से मरने वालों की संख्या 4 बढ़कर 6 हो गई है।

वायरस  की वजह से बिहार का रहने वाला शख्स इस बीमारी के कारण भारत में मरने वालों में सबसे कम उम्र का था। वह हाल ही में कतर से वापिस आया था। वहीँ महाराष्ट्र में मरने वाले शख्स की उम्र 63 वर्ष है।

 कूल संक्रमित लोग

भारत में नए 26 मरीज़ों को मिलाकर रविवार के दिन यह आंकड़ा 295 तक पहुंच गया था। 23 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 6 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के बारे में चीन के डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

प्रदेश वाइज आंकड़ा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 63 है ,जिनमें 3 विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले हैं ,जिनमें सात विदेशी शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक विदेशी नागरिक को मिलाकर 27 है।

इसके बाद चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां एक विदेशी नागरिक को मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमण के 25 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 21 मामले सामने आए हैं ,जिनमें 11 विदेशी नागरिक शामिल हैं। राजस्थान में दो विदेशियों को मिलाकर 24 मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 है। जिनमें 14 विदेशी नागरिक हैं। गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में दो विदेशी नागरिकों को मिलाकर 6 मामले दर्ज किए गए हैं। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5 है।

मध्य प्रदेश ,जम्मू-कश्मीर पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या चार-चार है। उत्तराखंड में तीन मामले ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो मामले सामने आए हैं। पुद्दुचेरी और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का एक-एक मामला है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “CoronaUpdatesInIndia: भारत में COVID-19 से मरने वालों संख्या बढ़ी,जानें स्टेटवाइज आंकड़े

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई