शाहिद अफरीदी ने दिया पीएम मोदी के खिलाफ बयान-हरभजन सिंह बोले हद में रहो,आज के बाद …

टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाडी शाहिद अफरीदी को जमकर फटकार लगाई। अफरीदी ने पीएम मोदी और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की थी। जिसका भज्जी ने उसी की भाषा में जवाब दिया है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर हरभजन सिंह ने अफरीदी को एक इंटरव्यू में जमकर फटकार लगाई।

महामारी

आपको बता दें ,हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के चलते युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन को लोगों की मदद करने के लिए दान दिया था। जिसके बाद उन्होंने,मानवता के नाते भारतीय लोगों को भी दान देने की अपील की थी।

अब शाहिद अफरीदी के भारत और पीएम मोदी के खिलाफ ब्यान देने पर हरभजन सिंह भड़क उठे। हरभजन सिंह ने अफरीदी को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे अपने देश पर ध्यान देना चाहिए और हद में रहना चाहिए। अफरीदी द्वारा भड़काऊ ब्यान देने पर हरभजन सिंह ने उससे अपनी दोस्ती तक खत्म करने की बात कही है।

शाहिद अफरीदी

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट तक से बात करते हुए कहा ,” शाहिद अफरीदी ने जिस तरह हमारे देश और प्रधानमंत्री के बारे में बात की है ,वह बहुत परेशान करने वाली है। उसकी ये बात स्वीकार करने लायक नहीं है। उसने हमसे अपनी मदद करने के लिए कहा था ,ऐसे में हमने मानवता के नाते कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद की। लेकिन अफरीदी ने हमारे साथ ऐसा किया। ”

भज्जी ने आगे कहा ,” ये एक मानसिक बीमार आदमी है। जो हमारे देश के बारे में ऐसा सोचता है। आज के बाद शाहिद अफरीदी से हमारा कोई लेना देना नहीं है। उसने हमारे देश के खिलाफ जो भी बोला वह बर्दाश्त के बाहर है। आज से उससे सभी रिश्ते तोड़ता हूं। ”

मानी गलती

हमसे ये गलती हुई कि हमने उनकी मदद की। हमें ये नहीं करना चाहिए था। हां ,मैं उन लोगों के लिए भी कहूंगा जो ट्विटर पर मुझे गलियां देते हैं। मैंने भारत के लिए दो वर्ल्ड कप जीते हैं। 20 साल खेला हूँ ,ट्विटर पर गलियां देना आसान है। अगर हमसे कोई गलती होती है तो हमसे पूछो। देशभक्ति मत सिखाओ। भज्जी ने कहा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

2 thoughts on “शाहिद अफरीदी ने दिया पीएम मोदी के खिलाफ बयान-हरभजन सिंह बोले हद में रहो,आज के बाद …

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई