Site icon 4PILLAR.NEWS

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बताया-कैसे चीन को सबक सिखाया जा सकता है

लद्दाख की गलवान घाटी में 14 जून की रात को भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हुए। हरभजन सिंह ने चीन को सबक सिखाने का तरीका बताया। 

लद्दाख की गलवान घाटी में 14 जून की रात को भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें इंडियन आर्मी के 20 जवान शहीद हुए। हरभजन सिंह ने चीन को सबक सिखाने का तरीका बताया।

सोमवार की दरम्यानी रात को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच LAC विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सेना के , एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हुए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की PLA के भी 45 सैनिक मारे गए या जख्मी हुए।

अब चीन की कायराना हरकत की वजह से पुरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर देशवासी चीन में बने सामान का विरोध कर रहा है। चीन की अर्थव्यव्स्था को झटका देने के लिए चीन में निर्मित सामान का भारत में बहिष्कार हो रहा है। देश में कई जगह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाये जा रहे हैं। लोग सरकार से चीन के सामान का आयात बंद करने की मांग कर रहे हैं।

अब क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चीन को सबक सिखाने के लिए अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा ,” शरीर एवं राष्ट्र ,दोनों को स्वस्थ रखने का एक ही उपाय है। चीनी बंद। शरीर के लिए देसी गुड और राष्ट्र के लिए देसी Goods ( सामान ) “

Exit mobile version