4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

इरफ़ान पठान ने ट्वीट कर कहा मैं अपने मकान से मोहब्बत करता हूं लेकिन उसमें रहने वाले सभी लोगों से नहीं

टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर क्रिकेटर इरफ़ान पठान का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अर्थूर्ण बात कही है। उनके ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने किया कमेंट।

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें क्रिकेटर ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में अर्थपूर्ण बात कही है। उनके इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इरफ़ान पठान ने ट्विटर पर लिखा ,” मैं अपने मकान से मोहब्बत करता हूं लेकिन उसमें रहने वाले सभी लोगों से नहीं। ये कैसे हो सकता है ? और अगर होता है तो नुकसान किसका होता है ? हैशटैग ,एकता प्यार। ” हरफनमौला खिलाड़ी के इस ट्वीट पर अब तक हजारों कमेंट आ चुके हैं। ट्विटर यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इरफ़ान के ट्वीट के रिप्लाई में ज्ञानेंद्र दीक्षित नाम के यूजर लिखा ,” हर बुराई का एक दिन अंत निश्चित है। हर तानाशाही का एक दिन खात्मा अवश्य होता है। 50 साल तक राज करने का सपना देखने वाले 50 साल तक कहीं भी दिखाई नहीं देंगे। रात कितनी भी काली क्यों न हो लेकिन सूरज की किरणें अँधेरे का सीना चीर कर उजाला बिखेर ही देती हैं। ”

दूसरे जवाहर लाल नेहरू नाम के यूजर ने लिखा ,” मैं अपने देश से मोहब्बत करता हूं और देश के लोगों को…. जान से प्यारा हमारा हिंदुस्तान। काश मेरे दिल की बात मोदी जी भी समझ जाते। ”

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इरफ़ान के ट्वीट को क्वोट करते हुए लिखा ,” शब्द। ” वहीँ फैक्ट चेक ऑल्ट न्यूज़ न्यूज़ के फाउंडर प्रतीक सिन्हा ने लिखा ,” हर प्रमुख भारतीय क्रिकेटर जानता है कि वास्तव में इरफ़ान पठान के इस ट्वीट का मतलब क्या है।  लेकिन वे समर्थन में एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं करेंगे। “

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *