Site icon www.4Pillar.news

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपना बकाया लेने के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा। अपने बकाया 40 करोड़ लेने के लिए उठाया कदम।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपना बकाया लेने के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा। अपने बकाया 40 करोड़ लेने के लिए उठाया कदम।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है कि आम्रपाली ग्रुप से उनके बकाया 40 करोड़ रूपये दिलवाए जाएं। महेंद्र सिंह धोनी ने याचिका में कहा कि आम्रपाली ग्रुप के काफी लंबे समय तक ब्रांड एम्बेसडररहे हैं, लेकिन कंपनी ने उनका भुगतान नहीं किया है।

धोनी ने अपनी याचिका में कहा कि साल 2009 से 2015 तक वो कंपनी का चेहरा रहे हैं। उस समय उनके आम्रपाली ग्रुप के साथ कई अनुबंध थे। उनका भुगतान नहीं हुआ।

आम्रपाली ग्रुप तब विवादों में आया जब उसने अपने ग्राहकों को घर ने देने का आरोप लगा। ग्रुप ने हजारों ग्राहकों को भुगतान के बाद भी उनके घर नहीं दिए। जिसके चलते लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

आपको बता दें ,आम्रपाली ग्रुप ने 40 हजार से भी ज्यादा घर खरीदने वालों को उनके घर नहीं दिए हैं। इसी के चलते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपना नाता तोड़ लिया था। महेंद्र सिंह धोनी घर खरीदने वालों
के समर्थन में आ गए। खरीदारों ने धोनी से उनके समर्थन में बोलने की अपील की थी।

आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टर अनिल शर्मा और अजय कुमार को पिछले साल अदालत के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया था। मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन चल रहा है।

Exit mobile version