Site icon www.4Pillar.news

क्रिकेटर युवराज सिंह बने पिता, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह पिता बन गए हैं। युवराज सिंह की पत्नी अभिनेत्री हेजल कीच ने मंगलवार के दिन बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी खुद युवराज सिंह ने एक टि्वटर पोस्ट के जरिए दी है। 

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह पिता बन गए हैं। युवराज सिंह की पत्नी अभिनेत्री हेजल कीच ने मंगलवार के दिन बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी खुद युवराज सिंह ने एक टि्वटर पोस्ट के जरिए दी है।

युवराज सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा,” अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम चाहते हैं कि आप सभी हमारी निजता का सम्मान करें। क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। लव हेजल एंड युवराज। ”

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी की इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे तक युवराज सिंह और हेजल को बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन, बिपाशा बसु ,सौरव गांगुली , वीवीएस लक्ष्मण सहित कई सेलिब्रिटीज ने युवराज और हेजल को पेरेंट्स बनने पर बधाइयां दी हैं। आपको बता दें पिछले साल मार्च के महीने में हेजल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। तभी से अभिनेत्री के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे थे।

बता दें, हेजल कीच ने एडवर्टाइजमेंट के जरिए अपने करियर करियर की शुरुआत की थी। वह सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर खान के साथ नजर आ चुकी हैं। हेजल ने हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। वहीं युवराज और हेजल की बात करें तो दोनों ने 12 नवंबर 2015 को सगाई की थी इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी।

Exit mobile version