CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन, पहली बार खेलती नजर आएंगी महिला क्रिकेट टीमें

गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में Commonwealth Games 2022 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। CWG 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत की तरफ से 15 खेलों में लगभग 215 खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं। कॉमन वेल्थ खेलों में टी 20 टूर्नामेंट के साथ पहली बार महिला क्रिकेट टीमें खेलती हुई नजर आएंगी।

CWG 2022 का उद्घाटन

कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समाहरोह शुरू हो चूका है। सीडब्यूजी भारत की तरफ से ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा फहराया। कॉमन वेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा हिस्सा नहीं ले पाए। वह चोटिल होने के कारण खेलों में हिस्सा ने पाए हैं।

क्रिकेट की वापसी

राष्ट्रमंडल खेलों 24 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। वो भी महिला क्रिकेट के साथ, इससे पहले 1998 में कुवालालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष क्रिकेट टीमों को शामिल किया गया था। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार खेलती हुई नजर आएगी। कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में 29 जुलाई को भारतीय महिला टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना तय है।

ये टीमें लेंगी हिस्सा

राष्ट्रमंडल खेलों में कुल आठ महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनको दो वर्गों में बांटा गया है। 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप A में भारत , बारबाडोस , ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों को रखा गया है। जबकि ग्रुप B में न्यूजीलैंड , श्रीलंका , साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को रखा गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में पहला मुकाबला भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इसी दिन पाकिस्तान और बारबाडोस की महिला टीमों का मुकाबला होगा। महिला क्रिकेट का फाइनल मैच 7 अगस्त 2022 को खेला जाएगा।

टीम इंडिया से जीत की उम्मीद

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हरमनप्रीत टीम की जीत के इरादों को लेकर मैदान में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट में पूजा वस्त्रकार और एस मेघना हिस्सा नहीं ले पाई हैं। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण दोनों खिलाडी टीम में जगह नहीं बना पाई। वहीं, ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8971 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन, पहली बार खेलती नजर आएंगी महिला क्रिकेट टीमें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री