सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने पर दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप को कॉपी करने की कोशिश की है। वीडियो में तन्वी समुद्र किनारे किलर डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही है।
शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग काफी सुर्ख़ियों में है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना विवादों में रहा है। खूब विवादों में चल रहे इस गाने पर इंस्टाग्राम रील्स भी बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों कई लड़कों ने मिलकर इस गाने पर एक वीडियो बनाया था। जिसमें वे दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए नजर आए। अब फैशन इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने बेशरम रंग गाने पर रील बनाई है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तन्वी बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। तन्वी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है। वह इस गाने में दीपिका के डांस स्टेप को फॉलो करती हुई नजर आ रही है। इंस्टा वीडियो में तन्वी पर्पल कलर की बिकिनी में समुद्र किनारे डांस करती हुई नजर आ रही है।
इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को काफी हद तक कॉपी करने की कोशिश की है। यूजर्स को यह डांस बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए तन्वी ने कैप्शन में लिखा ,” बेशरम बनो , अगर आप जो करना पसंद करते हैं , जो आपको पसंद है उसे पहनना , अपनी मनचाही जिंदगी जीना ,किसी की नजर में आपको बेशर्म बनाता है , तो यह ठीक है। ”
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” आप जैसा आत्मविश्वस तो दीपिका पादुकोण के पास भी नहीं होगा। ” दूसरे ने लिखा ,” बहुत हॉट। ” एक अन्य ने लिखा ,”Wow सिस्टर। ” इस तरह काफी लोग इस डांस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More
Demonetisation Legal : पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 अचानक नोटबंदी का एलान किया… Read More
Tunisha sharmas सुसाइड केस में आज शिजान खान की माँ और बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस… Read More
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More