मर्द पहलवानों के बीच पहुंची दंगल गर्ल,दी पटखनी
हरियाणा में एक कहावत है ‘म्हारी छोरियां,छोरों से कम है के’ मतलब हमारी लड़कियां, लड़कों से कम नहीं हैं। इस बात का उदाहरण एक पहलवान लड़की ने दिया।
पहलवान लड़की ने गांव में चल रहे दंगल में अचानक एंट्री मारी ,जहां सारे मर्द पहलवान कुश्तियां लड़ रहे थे। लड़की ने मर्द रेसलर से हाथ मिला कर कुश्ती लड़ने की चुनौती दी। जिसको मोटे-ताजे मर्द पहलवान ने स्वीकार कर लिया। ‘दंगल’ में ढोल बजना शुरू हुआ। लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हुई। कुश्ती शुरू हो जाती है। दोनों मर्द और महिला पहलवान अपना दम दिखाते हैं। कभी मर्द पहलवान ( man wrestler )लड़की पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है तो कभी लड़की पहलवान। ( Girl wrestler )
मैच के दौरान मौजूद दर्शकों में ज़बरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा। गांव वाले सोच रहे होते हैं कि लड़की कुश्ती हार जाएगी। दोनों पहलवान अपने-अपने दाँव चलते रहते हैं। वीडियो में कई बार लड़की को मर्द पहलवान पर भारी पड़ते हुए साफ देखा जा सकता है। 3 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो को फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है। अंत में लड़की पहलवान ,मर्द पहलवान को ‘धोबी पाट’ पटखनी देते हुए हरा देती है। पूरा मैदान तालियों से गूंज उठता है। ये वीडियो उत्तराखंड का है।