Press "Enter" to skip to content

दंगल गर्ल पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया, शेयर की क्यूट तस्वीरें

मशहूर पहलवान बबीता फोगाट हरियाणा के चरखी दादरी जिले की बलाली गांव की रहने वाली है। उन्होंने 1 दिसंबर 2019 को पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की थी।

विवेक सुहाग और बबीता फोगाट 2019 में शादी की थी

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फोगाट  ने 11 जनवरी 2021 के दिन बेटे को जन्म दिया है। बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही है।

दंगल गर्ल ने खुद दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फोटो शेयर करते हुए बबीता फोगाट ने लिखा,” हमारे बेटे से मिलिए। सपनों में विश्वास कीजिए। यह पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं। नीले कपड़ों में देखिए।”

विरूष्का के घर आई नन्ही परी

फोटोः विराट कोहली अनुष्का शर्मा

सोमवार के दिन ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा घर भी एक नन्ही परी आई है। जिसकी जानकारी विराट कोहली ने ट्विटर पर एक प्यारा नोट शेयर करते हुए दी।

बता दें,केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन किसी कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पिछले दिनों बबीता ने एक बयान दिया था। बबीता फोगाट ने कहा था,” अब लगता है किसान आंदोलन को टुकड़े टुकड़े गैंग ने हाईजैक कर लिया है। किसान वापस लौट जाएं। क्योंकि पीएम मोदी कभी किसानों का हक नहीं मरने देंगे। कांग्रेसी और वामपंथी लोग किसान का भला कभी नहीं कर सकते।”

बबीता फोगाट के इस ट्वीट का उनकी चचेरी बहन विनेश फोगाट ने विरोध किया था।विनेश ने कहा था,” एक खिलाड़ी हमेशा एक खिलाड़ी ही रहता है। चाहे वह किसी भी फील्ड में चला जाए, मेरा खिलाड़ियों विशेषकर हरियाणा के खिलाड़ियों से अनुरोध है, राजनीति करना अच्छी बात है लेकिन जैसा कि आपने अपने खेल से देश प्रदेश समाज और अपने परिवार का नाम हमेशा ऊंचा किया है। उसी मान और सम्मान को बनाए रखें। राजनीति में भी उन लोगों की भावनाओं को कुछ बातें बोलकर आहत ना करें जो खेलों के मैदान में एक खिलाड़ी को बनाने में हमेशा योगदान देते हैं।

More from GamesMore posts in Games »

One Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel