Site icon 4PILLAR.NEWS

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराया

IPL 2020

IPL 2020

IPL 2020 टूर्नामेंट के 23 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर पांचवी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

IPL 2020 में DC ने RR को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स टीम ने खेले गए 6  मुकाबलों में से 5 पांच में जीत हासिल की है। डीसी ने शुक्रवार के दिन राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई है।

IPL 2020 में DC बनाम RR

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने 24 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की बदौलत 45 रन बनाए। वहीँ मार्क्स स्टोइनिस ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।

IPL 2020 में दिल्ली का स्कोर

राजस्थान रॉयल्स जवाबी कारवाई में 19.4 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 34 और राहुल तेवतिया ने 38 रन बनाए।

Rishabh Pant फिर संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, फैंस के लिए खुशखबरी

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने पॉवर प्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में दिल्ली के दो विकेट झटके और अंतिम ओवर में केवल तीन रन देकर एक विकेट लिया। जोफ्रा ने केवल 24 रन देकर 3 विकेट झटके।

Exit mobile version