Deepika Ranveer parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल ये यह खुशखबरी साझा तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस जोड़ियों में से एक है। पावर कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहतीं हैं। लेकिन जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी को फोटो या वीडियो साझा करती हैं तो उस पोस्ट पर फैन जमकर कमेंट करते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साझा पोस्ट के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी है।
Deepika Ranveer parents: माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर दीपिका
दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में में माता पिता बनने की जानकरी दी है। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे के कपड़ों , जूतों, टोपी और खिलौनों के फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही दोनों ने बच्चे की डिलीवरी डेट भी बताई है। कपल ने फोटो के सेंटर में ‘सितंबर 2024’ लिखा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दीपिका और रणवीर की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं।
दीपिका की पोस्ट पर सेलेब्रिटीज के कमेंट
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने दिल की इमोजी कमेंट में लिखी है। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बधाई हो’ लिखा है। वहीँ, दीपिका की इस पोस्ट पर फैन भी बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा,” बॉलीवुड के मां असली जिंदगी में भी मां बनने जा रही हैं। ” दूसरे ने लिखा,”दोनों को बहुत बहुत बधाई। ” इस तरह लोग रणवीर और दीपिका पादुकोण के जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
वहीं, काम के मोर्चेकी बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फाइटर फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है। फाइटर फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाया है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने मेल लीड रोल निभाया है।