Site icon 4PILLAR

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को बोला डैडी ,फैंस लगा रहे है अलग-अलग कयास

Deepika Daddy: दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को बोला डैडी

Deepika Daddy: बॉलीवुड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट हरकतों से फैंस को हमेशा चौंकाते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। जिसमें दीपिका पादुकोण ने चौंकाने वाला कमेंट किया था।

Deepika Daddy: इंस्टाग्राम लाइव

समय-समय पर रणवीर सिंह अपने फैंस इंस्टाग्राम पर लाइव होते रहते हैं। चैट में रणवीर सिंह अपने फैंस के सवालों सवालों का जवाब देते हैं।

इस बार जब रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा तो उनके फैंस के कमेंट्स बाढ़ आ गई। इसमें पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया।

Deepika Padukone का कमेंट

खास बात ये नहीं है की दीपिका ने रणवीर के लाइव सेशन में कमेंट किया। खास बात उनका कमेंट है। उनके कमेंट में लिखी बात चौंकाने वाली है।

दीपिका ने रणवीर के लाइव वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ,” हाय डैडी। ” दीपिका के इस कमेंट से कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की खबरें आपके दिमाग में जरूर दौड़ रही होंगी। जब दीपिका की एक फोटो को देखकर फैंस ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए थे।

ऐसे में अब ये शक सच में बदलता हुआ नजर आ रहा है। दीपिका ने शुरू से ही अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को झुठलाया है। हालांकि ,दीपिका के पति रणवीर को डैडी बोलने वाले कमेंट से फैंस परेशान हैं कि आखिर इस कमेंट का क्या मतलब हो सकता है।

पति रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के कमेंट का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा,” हाय बेबी।” इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा ,” भाई ,भाभी आपको कुछ देने वाली है। ”

फ़िलहाल दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में काम कर रही हैं। फिल्म एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है। दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी फिल्म में पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी काम कर रही है।

इस फिल्म की कहानी कपिल देव के जीवन पर आधारित है। कैसे उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Exit mobile version