Site icon www.4Pillar.news

दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर फ़िदा हुए रणवीर सिंह,किए ज़बरदस्त कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पति रणवीर सिंह ने दीपिका की खूबसूरत इंस्टाग्राम तस्वीरों पर एक के बाद एक कई ज़बरदस्त कमेंट किए।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पति रणवीर सिंह ने दीपिका की खूबसूरत इंस्टाग्राम तस्वीरों पर एक के बाद एक कई ज़बरदस्त कमेंट किए।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके खूबसूरत वीडियो और फोटो को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बॉलीवुड अभिनेता और दीपिका के पति रणवीर सिंह( Ranveer Singh ) ने पत्नी की तस्वीरों पर कमेंट करने का मौका नहीं गंवाया। अपने कमेंट के जरिए,रणवीर ने दीपिका की तारीफों के पूल बाँध दिए। दीपिका पादुकोण ये तस्वीरें और रणवीर सिंह के कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर दीपिका द्वारा शेयर की गई एक फोटो में दीपिका ,सफेद रंग का टॉप और सिल्वर कलर की पैंट पहने हुए है। इस फोटो में दीपिका के ‘ईयर रिंग्स’ ने इनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए हैं।दीपिका की इस फोटो को देखकर पति रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैंने इनको अच्छे से सीखा दिया,व्हाट ए सिंधी बहु। ” इस फोटो में उनकी स्माइल ज़बरदस्त है।

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की दूसरी इंस्टाग्राम फोटो पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा ,” दिल ले गए डिम्पल्स तेरे। ”

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की एक और फोटो पर रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने सिंधी भाषा में कमेंट करते हुए लिखा ,”हय पटलून ददो सुतथो अएह। ”

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ बॉलीवुड में टोटल धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं।फिल्म में दीपिका के साथ ‘विक्रांत मैसी’ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद फिल्म ’83’ में एक साथ नजर आएंगे।इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह फिल्म ’83’ में क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Exit mobile version