IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराया

आईपीएल टूर्नामेंट के 23 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर पांचवी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स टीम ने खेले गए 6  मुकाबलों में से 5 पांच में जीत हासिल की है। डीसी ने शुक्रवार के दिन राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने 24 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की बदौलत 45 रन बनाए। वहीँ मार्क्स स्टोइनिस ने 30 गेंद पर चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान रॉयल्स जवाबी कारवाई में 19.4 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 34 और राहुल तेवतिया ने 38 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने पॉवर प्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में दिल्ली के दो विकेट झटके और अंतिम ओवर में केवल तीन रन देकर एक विकेट लिया। जोफ्रा ने केवल 24 रन देकर 3 विकेट झटके।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

One thought on “IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराया

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई