Site icon www.4Pillar.news

Delhi Acid Attack : दिल्ली पुलिस का खुलासा,आरोपी ने ई-कॉमर्स साइट से खरीदा था एसिड

Delhi Acid Attack Case :  जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी पूरी की पूरी रूह कांप जाती है। लड़की चल रही थी, स्कूल यूनिफार्म में थी। दिल्ली में कोई भी सब्जियों की तरह एसिड खरीद सकता है। : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली एसिड अटैक को लेकर कहा

Delhi Acid Attack Case :  जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी पूरी की पूरी रूह कांप जाती है। लड़की चल रही थी, स्कूल यूनिफार्म में थी। दिल्ली में कोई भी सब्जियों की तरह एसिड खरीद सकता है। : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली एसिड अटैक को लेकर कहा।

द्वारका इलाके की है घटना

बुधवार के दिन दक्षिण पश्चिम-दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 17 वर्षीय छात्रा पर दो बाइक सवार युवकों ने एसिड फेंक दिया था। घटन का वीडियो नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी वीडियो फुटेज के मदद से दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस का खुलासा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि एसिड अटैक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बालिग हैं। मुख्य आरोपी का नाम सचिन अरोड़ा है। उसने ई कॉमर्स साइट से एसिड खरीदा था। पुलिस अधिकारी ने कहा ,” यह कितना प्रभावकारी है , इस बात की जांच की जा रही है। ”

स्पेशल सेल सीपी सागर प्रीत हुड्डा के अनुसार मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और पीड़िता दोस्त थे। करीब एक महीना पहले ही दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद लड़की ने आरोपी सचिन से बात करना बंद कर दिया था। सचिन ने लड़की से कई बार बात करने की कोशिश की ,लेकिन वो बात नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने लड़की से बदला लेने के लिए ऐसा किया।

ऐसे की थी प्लानिंग

दिल्ली पुलिस के अनुसार , लड़की पर तेजाब फेंकने से पहले सचिन अरोड़ा ने अपने दोस्त हर्षित और वीरेंद्र के साथ पूरी प्लानिंग की थी। लड़की स्कूल जाने के लिए खड़ी थी। उसने स्कूल यूनिफार्म पहनी हुई थी। तभी हर्षित और सचिन बाइक पर सवार होकर आए। हर्षित बाइक चला रहा था , सचिन पीछे बैठा हुआ था। सचिन ने ही लड़की पर तेजाब फेंका।

वहीँ , मामले में तीसरे आरोपी वीरेंद्र ने सचिन की प्लानिंग में साथ दिया। वीरेंद्र , सचिन की स्कूटी और मोबाइल लेकर दूसरी जगह पर चला गया था , ताकि पुलिस को सचिन लोकेशन का पता न चले। वीरेंद्र को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया है।

दूसरी तरफ घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

DCW चीफ स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा ,” देश की राजधानी दिल्ली में एक 17 की लड़की के ऊपर दो बाइक सवार युवकों ने एसिड फेंक दिया। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर इन आरोपियों को पकड़ सख्त से सख्त सजा देने की मांग करते हैं। आज दिल्ली में ऐसी हालत है , दिल्ली में सब्जियों की तरह तेजाब बिक रहा है। क्यों सरकारें सो रही है ?  जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी पूरी की पूरी रूह काँप जाती है। हम कोर्ट तक जाएंगे। “

Exit mobile version