Site icon www.4Pillar.news

दिल्ली का ‘राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय’ बना देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल

देश की राजधानी दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य सरकारी स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

देश की राजधानी दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है जबकि दो अन्य सरकारी स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से शनिवार के दिन यह जानकारी दी गई है। सरकारी बयान में कहा गया कि एजुकेशन वर्ल्ड नाम के पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है। जिसमें दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ,सेक्टर 10 द्वारका पहले स्थान पर रहा है। शिक्षाविदों ,अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए इन स्कूलों के अध्यापकों,प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ,” द्वारका में दिल्ली सरकार के एक सरकारी स्कूल को देश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। दो अन्य स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। सभी अध्यापकों,प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों को बधाई। आप सभी के प्रयासों ने आज दिल्ली को गौरवान्वित किया है। ”

आपको बता दें ,दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय को लगातार दूसरे साल भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। जबकि केंद्रीय विद्यालय -आईआईटी मद्रास ,चेन्नई जीवीएचएसएस फॉर गर्ल्स – नाडक्कवु और कोजहिकोडे दूसरे स्थान पर रहे हैं। तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय आईआईटी बॉम्बे,पवई रहे।

Exit mobile version