Devika Sihag ने Thailand Masters 2026 badminton tournament का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। देविका सिहाग पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बाद तीसरी भारतीय महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
Devika Sihag ने Thailand Masters 2026 जीता
देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही देविका सिहाग बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बाद महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ बन गई हैं। इन तीनों बैडमिंटन स्टार ने BFW वर्ल्ड टूर सुपर 300 या उससे ऊपर का टाइटल जीता है। देविका यह पहली सुपर 300 ट्रॉफी है। यह उपलब्धि 20 वर्षीय युवा महिला शटलर के लिए एक मील का पत्थर है।
Devika Sihag का बैकग्राउंड
Devika Sihag का थाईलैंड मास्टर्स 2026 में सफर
थाईलैंड मास्टर्स एक BFW वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट है। यह बैंकॉक में 27 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक चला। देविका ने इस टूर्नामेंट में क्वालीफायर से शुरुआत नहीं की बल्कि मुख्य ड्रा में प्रवेश किया और लगातार ऊंची रैंक वाली खिलाड़ियों को हराकर फाइनल तक पहुंचीं। उनका सफर इस प्रकार रहा :
- Devika Sihag ने प्ले राउंड में साथी भारतीय अश्मिता चालीहा को हराया।
- दूसरे दौर में आठवीं सीड चाइनीज ताइपे की टंग सिउ-टोंग को 21-14,21-14 से मात दी।
- क्वार्टर फाइनल में होम फेवरेट और टॉप सीड थाईलैंड की सुपनीडा कतेथोंग को अपसेट करते हुए 21-18,21-19 से हराया। यह मुकाबला उनके करियर का सबसे बड़ा अपसेट माना जा रहा है।
- सेमीफाइनल में 5वीं सीड चाइनीज ताइपे की हुआंग यु-हसुन को 22-20,21-13 से हराया। पहले मुकाबले में उन्होंने 5 गेम पॉइंट बचाए।
इस प्रकार देविका सिहाग BWF वर्ल्ड टूर 300 इवेंट के फ़ाइनल में पहुंची। इसी के साथ ही वह फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय महिला सिंगल्स खिलाड़ी बन गई। वह तन्वी शर्मा और मालविका बंसोड़ के बाद विश्व टूर फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय हैं।

