Dhanush Aishwarya: साउथ के सुपर स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का शादी के 18 साल बाद तलाक हो गया है। तलाक की जानकारी खुद धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी है।
Dhanush और Aishwarya जनीकांत का हुआ तलाक
सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के बाद अब एक फेमस कपल ने तलाक लेने का फैसला किया है। जी हां रजनीकांत के दामाद धनुष ने पत्नी ऐश्वर्या आर से तलाक लेने का फैसला किया है। अपने तलाक की जानकारी खुद धनुष ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए दी है।
धनुष और ऐश्वर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक थे। धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या से तलाक लेने की जानकारी दी है। धनुष के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।
धनुष का ट्वीट
अभिनेता धनुष ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा ,” 18 वर्ष का साथ, दोस्ती ,कपल माता पिता और एक दूसरे के शुभचिंतक बनकर हमने यह सफर तय किया है। आज हम वहां खड़े हैं ,जहां से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी निजता का ध्यान रखें। हमें अपने तरीके से जीने दें। ”
ऐश्वर्या और धनुष की शादी
आपको बता दें , एक्टर धनुष साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के दामाद थे। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष की शादी साल 2004 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि इससे पहले भी धनुष और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें उडी थी। लेकिन दोनों ने इन का खंडन किया था। धनुष के ट्विटर पोस्ट के बाद कपल के तलाक पर मुहर लग गई है। जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है।