Site icon 4PILLAR

अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर वीडियो के जरिए अपना दर्द साझा किया, जानिए उन्होंने क्या कहा

PSX 20230706 170915

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए अपने दिल का दर्द साझा किया है। उनका ये वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है।

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक बड़ा वीडियो साझा किया है। 84 वर्षीय अभिनेता ने वीडियो के जरिए अपने दिल का दर्द साझा किया है। उनके इस वीडियो पर बहुत कमेंट आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपना दर्द शायराना अंदाज में साझा किया है।

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपना वीडियो ट्विटर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ,” दर्द जो बर्दाश्त नहीं होते। बना के नसीहत बांट लेता हूं ,आपसे। ” वीडियो धर्मेंद्र शायराना अंदाज में कहते हैं ,” रूह ने रोका मन ने मना लिया। रूह ने रोका मन ने मना लिया। उठा पैरों से कंबख्त को सीने से लगा लिया। वक्त ने भरोषा तोडा मेरा ,मेरी रूह को रुला दिया। दोस्तों, जहां रूह सहमत नहीं है वहां उसकी रहमत नहीं है। और धोखेबाज तो हर मोड़ पे मिलेंगे आप को। इनसे बचना। आप मेरे अपने हैं न ,कुछ आपबीती सुना बैठा। अपना ख्याल रखना। कोरोना से बचना और इनसे तो बहुत बचना। बाय।”

धर्म के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने ट्विटर पर जवाब में लिखा ,” लव यु सर। आपको अपना गुरु मानता हूं सर। आप हमेशा ऐसे ही खुश रहो ,बस ऊपर वाले से यही कामना करता हूं। आपका बहुत बड़ा फैन हूं सर। काश !कभी आपसे मिल पाता। ” इसी तरह और भी बहुत सरे लोग उनके दर्द भरे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें ,धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी हेमा मालिनी है।

Exit mobile version