Site icon 4PILLAR

Dhurandhar Film ने भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर टॉप में पहुंचने की राह पर

Dhurandhar film crosses 600 crore mark in India

Dhurandhar film Box Office पर इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। आदित्य धर के निर्देशन में बनीं स्पाई एक्शन फिल्म ने भारत में 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि फिल्म विवादों में भी रही है।

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन ड्रामा Dhurandhar film 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना ,आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे हैं। फिल्म ने रिलीज के बाब बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह हिंदी बॉक्स ऑफिस की सबसे मजबूत फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने रिलीज के बाद रिकॉर्ड बना दिया है।

Dhurandhar film की Box Office कलेक्शन

रणबीर सिंह की Dhurandhar film 23 दिसंबर तक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Dhurandhar Movie के रिकॉर्ड

धुरंधर ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा

हिंदी बेल्ट में यह पुष्पा 2 2024 की फिल्म है, जिसका हिंदी वर्जन पिछले साल ब्लॉकबस्टर था। इसके बाद सबसे मजबूत परफॉर्मर धुरंधर है। दिसंबर में कोई नई बड़ी हिंदी रिलीज इसका मुकाबला नहीं कर पा रही है।

Dhurandhar film की अवतार से मजबूत पकड़

फायर एंड ऐश जैसी हॉलीवुड फिल्म भी इसके सामने कमजोर पड़ी। दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ बेहद पॉजिटिव रहा। जिससे वीकडेज में भी धुरंधर की कमाई स्थिर रही।

Dhurandhar film पर प्रोपगैंडा के आरोप

कई लोग फिल्म को “प्रोपगैंडा फिल्म” बता रहे हैं। क्योंकि यह पाकिस्तान-आधारित आतंकवाद, IC-814 हाइजैक, संसद हमला और 26/11 जैसे रियल इवेंट्स को दिखाती है। इसमें भारत-पाकिस्तान संबंधों और आतंकवाद के नेरेटिव को लेकर आलोचना हुई कि यह एकतरफा और राजनीतिक रूप से प्रभावित है।

Dhurandhar film: ध्रुव राठी का ट्वीट और यूट्यूब वीडियो 

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बिना नाम लिए धुरंधर को “300 करोड़ की प्रोपगैंडा फिल्म” कहा और चेतावनी दी कि एक वीडियो से इसे “बर्बाद” कर देंगे। जिससे बड़ा विवाद खड़ा हुआ। राठी ने लगभग 26 मिनट का यूट्यूब वीडियो बनाकर फिल्म पर कई आरोप लगाए। उन्होंने निर्दशक आदित्य धर को मोदी सरकार का भक्त बताया और हिटलर का भी जिक्र किया।

Dhurandhar film पाकिस्तान में बैन हुई  

Dhurandhar film को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। क्योंकि यह पाकिस्तान, उसके धर्म और पहचान के खिलाफ नेरेटिव सेट करती दिखी। पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने अपनी ही कंट्री के लोगों को फिल्म की तारीफ करने पर फटकार लगाई। बैन के बावजूद पाकिस्तान में यह सबसे ज्यादा पाइरेटेड फिल्म बन गई।

Dhurandhar film मेकर्स ने विवादों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और फोकस सफलता पर रखा। कुल मिलाकर, विवादों ने फिल्म की पब्लिसिटी बढ़ाई, लेकिन इसकी कमाई मुख्य रूप से मजबूत कंटेंट और स्टार पावर से आई। फिल्म अभी थिएटर्स में चल रही है और क्रिसमस-न्यू ईयर पीरियड में और कमाई करने की उम्मीद है।

Exit mobile version