Site icon 4PILLAR.NEWS

Dhurandhar Movie: स्टोरी,स्टार कास्ट और रिलीज डेट! रणवीर सिंह सारा अर्जुन की धुरंधर के बारे में विस्तृत जानकारी

Dhurandhar Movie: स्टोरी,स्टार कास्ट और रिलीज डेट! विस्तृत जानकारी

Dhurandhar Movie:आदित्य धर के निर्देशन में बनीं स्पाई, एक्शन फिल्म धुरंधर इसी वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले Ranveer Singh और Sara Arjun की धुरंधर फिल्म के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लें।

Dhurandhar Movie के निर्माता निर्देशक

धुरंधर फिल्म की कहानी

Dhurandhar Movie एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भारतीय जासूसी एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस ( RAW ) के स्वनिम युग को दर्शाती है। कहानी 1970-80 दशक की जासूसी कहानियों पर आधारित है। रणवीर सिंह इस फिल्म में खुफिया अंडर कवर रॉ अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्हें रॉ की तरफ से पाकिस्तान में एक अहम मिशन पर भेजा जाता है। कहानी में एक्शन,इमोशन और सस्पेंस का भरपूर तड़का है। पूरी फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। उन्हें पाकिस्तान में घायल और घातक जासूस के नाम से जाना जाता है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें रणवीर सिंह का एक डायलॉग दिखाया जाता है। रणवीर कहते हैं ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं। ”

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के रोमांस का तड़का

Dhurandhar Movie फिल्म में सारा अर्जुन रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक रोल में नजर आती हैं। हालांकि सारा का स्क्रीन टाइम कम रखा गया है। इसमें लीड रोल रणवीर का ही है। यह एक मल्टी स्टार प्रोजेक्ट है जिसमें एक्शन, रोमांस और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलेगा।

धुरंधर फिल्म की स्टार कास्ट

Dhurandhar Movie फिल्म में कई दिग्गज अभिनेताओं ने किरदार निभाए हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है।

  1. रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में रॉ के अंडर कवर अधिकारी के रूप में नजर आएंगे।
  2. सारा अर्जुन रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक रोल में नजर आएंगी।
  3. संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।
  4.  आर माधवन भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी के एक एजेंट के रोल में नजर आएंगे।
  5. अक्षय खन्ना रॉ एजेंट का रोल करते हुए दिखाई देंगे।
  6. अर्जुन रामपाल रॉ के एजेंट के रूप में नजर आएंगे।
  7. इस फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार निभा रही हैं।
फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म का टीजर रणवीर सिंह के 40वे जन्मदिन के अवसर पर 6 जुलाई को रिलीज किया गया। धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धुरंधर फिल्म की शूटिंग 

इस फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी। फिल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक और थाईलैंड में पूरा किया गया। दूसरा शेड्यूल पंजाब के अमृतसर में किया गया। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

फिल्म के रिलीज से पहले विवाद 

अभिनेत्री सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर हल्का विवाद शुरू हुआ। टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की उम्र को लेकर सवाल उठाए हैं। क्योंकि दोनों की उम्र के बीच दोगुना अंतर है। सारा अर्जुन की उम्र 20 वर्ष के करीब है जबकि रणवीर सिंह 40 पार कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि जब रणवीर की  2010 में बैंड बाजा बारात पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तब सारा अर्जुन पांच साल की थी।

Exit mobile version