Site icon www.4Pillar.news

Video:हिल स्टेशन पर केबल कार में मस्ती करती नजर आई नोरा फतेही

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही को दिलबर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। फतेही ने सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में सिंगिंग के अलावा डांस भी किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही को दिलबर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। फतेही ने सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत’ में सिंगिंग के अलावा डांस भी किया है।

फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में दिलबर गाने से अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। नोरा अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। हाल ही में नोरा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi )ऊंचाई पर मस्ती करती हुई नजर आ रही है। नोरा इस वीडियो में अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है। हालांकि,नोरा ऊंचाई को देख कर वीडियो में घबराती हुई भी नजर आती है।

अपने डांस से सबका दिल जीतने वाली नोरा फतेही इन दिनों हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिता रही है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘ओपन टाइप केबल कार’ में बैठी हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi ) गुलाबी जैकेट में काफी खूबसूरत लग रही है। ‘काला चश्मा’ भी उनके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

आपको बता दें ,नोरा फतेही ने फिल्म ‘बाहुबली’ ‘सत्यमेव जयते’ ‘स्त्री’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘भारत’ में ज़बरदस्त डांस किया था। नोरा फतेही रियल्टी शो बिग-बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। नोरा फतेही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में भी नजर आएंगी।

Exit mobile version