Site icon 4PILLAR

Border 2: दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, सनी देओल ने सेट से शेयर की तस्वीर 

diljit dosanjh and ahan shetty join sunny deol for border 2 shooting 1

Border 2

Border 2: दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें…

सनी देओल की अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 (Border 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दे कि सनी इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। वहीं अक्सर वे इस फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को अपडेट देते रहते है। इस बीच हाल ही में एक्टर ने एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है।

दिलजीत और अहान ने शुरू की Border 2 की शूटिंग

दरअसल कुछ समय पहले ही सनी देओल ने बॉर्डर 2 के सेट से एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि वरुण धवन के बाद अब दिलजीत और अहान ने भी इस मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।

सनी देओल ने साझा की ये तस्वीर

सामने आई तस्वीर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को एक बेंच पर बैठे देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निद्धि दत्ता, निर्देशक अनुराग सिंह, को-प्रोड्यूसर्स शिव चनन और बिनोय गाँधी भी नजर आ रहे है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, “जब सभी ‘सेनाएँ’ एक साथ आती है, बॉर्डर 2। दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने सनी देओल और वरुण धवन को जॉइन किया, क्योंकि बटालियन ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी में तीसरे शेड्यूल की शुरूवात की।”

पहले भी साझा किया था वीडियो

बता  दे कि कुछ दिनों पहले भी सनी ने इस फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वे बारिश के बीच गरमा-गर्म चाय और पकोड़ों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे।

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। वहीं जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से फैंस इस मूवी के लिए बेहद एक्साइटेड है। बता दे कि ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version