Site icon www.4Pillar.news

Video:दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पटानी इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं।

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पटानी इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ आज अपना 30 वां जन्म दिन मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ़ के जन्म दिन पर यूँ तो फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ़ को बिलकुल अलग ही अंदाज़ में बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस डांस वीडियो में टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पटानी बैंग बैंग सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक डांस वीडियो में दोनों की एनर्जी ज़बरदस्त है।

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ,” यह हमारा एक साथ पहला डांस ब्लाक था। मैं आपके साथ पहली बार डांस करते हुए बहुत नर्वस और शरमाई हुई थी। जन्म दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बाघ। इस हफ्ते बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा दो रॉनी। ” आपको बता दें टाइगर श्रॉफ़ की आने वाली मूवी बाग़ी 3 में उनका नाम रॉनी है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के इस डांस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें ,टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को कई बार एक साथ पार्टियों और होटलों में देखा जा चूका है। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।

Exit mobile version