Site icon www.4Pillar.news

तलाकशुदा महिला को हुआ ऑनलाइन प्यार 82 लाख रुपए का चूना लगाकर प्रेमी हुआ फरार

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक शख्स ने तलाकशुदा महिला को 82 लाख रुपए का चूना लगा दिया। महिला को 24 फरवरी 2018 को एक मराठी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रिक्वेस्ट आई थी।

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक शख्स ने तलाकशुदा महिला को 82 लाख रुपए का चूना लगा दिया। महिला को 24 फरवरी 2018 को एक मराठी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रिक्वेस्ट आई थी।

मुंबई में एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी है जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक शख्स ने तलाकशुदा महिला को शादी का झाँसा देकर लाखों रुपए का चूना लगा दिया है। 38 साल की महिला की साल 2009 में शादी हुई थी। लेकिन उसने बाद में तलाक ले लिया और आने 8 साल के बेटे के साथ अकेली रह रही थी। 24 फरवरी 2018 को विक्रम मोहन नाम के एक शख्स ने महिला को वैवाहिक वेबसाइट पर रिक्वेस्ट भेजी।

इंडियन एक्सप्रेस को पीड़ित महिला ने बताया ,” रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद हम बात करने लगे। उसने बताया की वो अमेरिका में इंजीनियर है। एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत होने के बाद वो अमेरिका में बच्चों के साथ रहता है। उसने बताया कि साल 2018 में वो बच्चों को साथ लेकर मुंबई आएगा और मुझसे शादी करेगा। फिर उसने कहा कि अप्रैल में मेरा कन्स्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में मैं मुंबई नहीं आ पाऊंगा। शादी को कुछ समय के लिए टाल देना सही रहेगा।”

अप्रैल में उसने महिला से 10 लाख रुपए मांगे और कहा कि मुंबई पहुंचते ही लौटा दूंगा।उसके बाद उसने 22 लाख रुपए मांगे। इसी साल उसने शादी को मई में पक्की करने के बाद 50 लाख रुपए लिए। महिला से 82 लाख रुपए लेने के बाद उसने अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी। उसने अपने फोन नंबर को भी बंद कर दिया।

पुलिस के अनुसार महिला से विक्रम मोहन नाम के शख्स ने पैसे मांगे जिसका महिला ने भुगतान किया। जिसके बाद उसने और पैसे मांगे। उन्होंने मुंबई सेंट्रल बैंक के एकाउंट का विवरण दिया। निर्माण सामग्री ,मशीनरी ,लेबर और अन्य खर्चों के नाम पर वह महीला से 82 लाख रुपए लेने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Exit mobile version