Site icon www.4Pillar.news

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने वेकेशन से शेयर की क्यूट तस्वीरें, फैंस को आई ‘ये है महोब्बतें’ की इशिता की याद 

Divyanka Tripathi shared cute pictures from her vacation 1

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी वेकेशन से कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देख फैंस को दिव्यांका के शो ‘ये है महोब्बतें’ की इशिता की याद आ गई।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को घूमने-फिरने का काफी शौक है। दिव्यांका अक्सर अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ वेकेशन पर जाती रहती है। कुछ दिनों पहले भी ये कपल एक खूसबूरत सी जगह अपर छुट्टियां मना रहा था। वहीं सब दिव्यांका ने इस ट्रिप से अपनी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके साथ एक क्यूट मेहमान भी दिखाई दे रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी की वेकेशन फोटोज

दरअसल वेकेशन पर दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एक एक क्यूट से बंदर के साथ होती है। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस इस मंकी को खाना देते हुए नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक है। इन  तस्वीरों में दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक भी नजर आ रहे है। विवेक को इस दौरान हाथ में खाने की प्लेट पकडे देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मंकी बिजनेस।’

फैंस को याद आई इशिता

बता दे कि दिव्यांका ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है महोब्बतें’ से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस शो में उन्होंने इशिता का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं दिव्यांका की ये वेकेशन फोटोज देखकर भी कंई फैंस को भोली-भाली इशिता की याद आ गयी।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इशिता जी हर जगह प्यार फैलाती रहती है, सो क्यूट।’ एक ने लिखा, ‘ये बंदर काफी लकी है जिसे इशी माँ का प्यार मिला।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Exit mobile version