Site icon www.4Pillar.news

Doctor G Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

Doctor G Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) का किरदार निभाया है। आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर बार की तरह आयुष्मान इस फिल्म में भी एक अनोखे किरदार में नजर आएँगे। इस फिल्म में उन्होंने के मेल गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है। ट्रेलर में एक मेल डॉक्टर के गायनेकोलॉजिस्ट होने के स्ट्रगल को दिखाया गया है।

कैसी है फिल्म की कहानी ?

‘डॉक्टर जी’ की कहानी एक ऐसे MBBS स्टूडेंट के बारे में है जो हड्डियों का डॉक्टर (ओर्थोपेडिस्ट) बनना चाहता था लेकिन उसे गायनेकोलॉज़ी (महिलाओं का डिपार्टमेंट) मिल जाता है। एक मेल गायनेकोलॉजिस्ट होने की वजह से उन्हें अपने प्रोफेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। महिलाएँ उनसे इलाज कराने से हिचकिचाती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है की एक महिला पेशेंट का पति उनकी पिटाई तक कर देता है।

 रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी आएंगी नजर

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ‘उदय गुप्ता’ नाम के एक डॉक्टर का किरदार निभाया है। वहीं रकुल प्रीत सिंह भी एक लेडी डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगी।  शेफाली शाह इस फिल्म में एक सीनियर डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो उदय गुप्ता को उनकी सोच बदलने के लिए कहती है। ट्रेलर में शेफाली को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘मेल, फीमेल क्या होता है। डॉक्टर डॉक्टर होता है।’

कब रिलीज होगी फिल्म ?

यह फिल्म हंसी मजाक के साथ-साथ एक गंभीर मैसेज भी देती है। डॉक्टर जी ’14 अक्टूबर 2022′ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version