Site icon 4PILLAR.NEWS

कुत्ते ने शख्स के साथ मिलकर गाया रानू मंडल का गाना,वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Dog ne Ranu mandal ka Song gaaya

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का गाना’तेरी मेरी कहानी’ एक बार फिर वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार इस गाने को एक शख्स के साथ कुत्ता गाता हुआ दिखाई दिया है। अब तक गाने को 1.3M बार देखा जा चुका है।

फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ आपको याद होगा, जिसे हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने गाया है। यह गाना अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार इस गाने के वीडियो में हिमेश रेशमिया और रानू मंडल नहीं हैं ,बल्कि एक कुत्ता एक शख्स के साथ गाता हुआ दिखाई दे रहा है। गाने के इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस गाने को सुनने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

हरमोनियम बजाते हुए एक आदमी इस गाने को गा रहा है ,जिसके साथ एक कुत्ता (Dog) भी उसी के स्वर में गा रहा है। हालांकि कुत्ता आदमी की तरह तो नहीं गा पा रहा है लेकिन सुर में सुर मिलाते हुआ दिखाई दे रहा है।

https://www.facebook.com/memekesto2.0/videos/2443334282594899/?v=2443334282594899

इस वीडियो को ‘अर्ली मॉर्निंग रियाज़’ कैप्शन के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में कुत्ते को आदमी के साथ तालमेल बिठाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस कुत्ते की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साल का सबसे फनी वीडियो बताया जा रहा है।

Exit mobile version