Site icon 4PILLAR

Dr. Sreeleela MBBS: पुष्पा 2 एक्ट्रेस श्रीलीला बनीं डॉक्टर

Dr. Sreeleela MBBS

Dr. Sreeleela MBBS: पुष्पा 2: द रूल अभिनेत्री श्रीलीला ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके डॉक्टर बनने का सपना साकार कर लिया है. अब वे MBBS डॉक्टर बन गई हैं.

अभिनेत्री श्रीलीला बनी Dr. Sreeleela MBBS

अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2: द रूल में  लीड रोल करने वाली अभिनेत्री श्रीलीला अब Dr. Sreeleela MBBS बन गई हैं . 24 वर्षीय अभिनेत्री ने मुंबई के डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय से अपनी एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है . यह दीक्षांत समारोह 10 फरवरी को हुआ. जहां छह साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अपने अपने अभिनय करियर और मेडिकल की पढ़ाई को बैलेंस करते हुए डॉ की डिग्री पूरी की .

Dr. Sreeleela MBBS का बैकग्राउंड

श्रीलीला मूल रूप से बंगलोर से हैं .उन्होंने कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया है .उन्होंने 2019 में कन्नड़ फिल्म “किस” से डेब्यू किया .पुष्पा 2 में उन्होंने लीड रोल किया . इस फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग काफी फेमस हुआ .उनका सपना डॉक्टर बनना था .2020 में उन्होंने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनवर्सिटी में मेडिकल कोर्स ज्वाइन किया . अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया . उन्होंने धमाका, स्कंदा, गुंटूर कारम जैसी फिल्मों काम करते समय अपनी पढ़ाई पूरी की . उन्होंने अपनी स्टडी पर फोकस रखा और एग्जाम्स के लिए शूटिंग से ब्रेक लिया .

दीक्षांत समारोह में पहुंचीं श्रीलीला

दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में श्रीलीला गाउन और कैप पहने हुए नजर आईं

दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में श्रीलीला गाउन और कैप पहने हुए नजर आईं .यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपनी डिग्री प्राप्त की . उनके दीक्षांत समारोह के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं .जिसमें वे खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं . एक वीडियो में वे अपने क्लासमेट के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं .

Dr. Sreeleela MBBS की हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर डॉक्टर बनने पर एक्ट्रेस श्रीलीला की खूब तारीफ हो रही है .एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा ,” श्रीलीला ने साबित कर दिया कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है .”

Dr. Sreeleela MBBS की फिल्में

श्रीलीला ने 2017 ने में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया था .उन्होंने 2019 में कन्नड़ फिल्म “किस” से डेब्यू किया था . यहां उनकी प्रमुख फिल्मों की सूचि दी गई है .

Sreeleela Upcoming Films

  1. Robinhood
  2. Mass Jathara
  3. Junior
  4. Good Bad Ugly
  5. Kiss Me Idot
  6. Parasakthi

Dr. Sreeleela MBBS: श्रीलीला ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में मजबूत पकड़ बनाई है .जहां वे कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं . उनकी एनर्जी, डांस और एक्टिंग की वजह से वे युवा दर्शकों में पॉपुलर हैं . अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 के बाद उनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है .

Exit mobile version