Site icon www.4Pillar.news

खुद ही हसीना के हनीट्रैप में फंसा था DRDO का वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर, पाकिस्तान को भेजी अहम जानकारियां

खुद ही हसीना के हनीट्रैप में फंसा था DRDO का वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर, पाकिस्तान को भेजी अहम जानकारियां

प्रदीप कुरुलकर को यूके के फोन नंबर से मैसेज आया था। 59 वर्षीय डीआरडीओ वैज्ञानिक पाकिस्तानी हसीना के हनीट्रैप में फंस चूका था। वह अश्लील तस्वीरों की एवज में भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकाश संगठन की परियोजनाओं से जुडी गुप्त जानकारियां पाकिस्तान को भेजने लगा था। पिछले दिनों प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र के पुणे से मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

आमतौर पर हनीट्रैप में फंसाने के लिए सेक्स या अन्य लालच देकर फंसाया जाता है। लेकिन डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के मामले में ऐसा नहीं हुआ। खुद प्रदीप एक पकिस्तांनी हसीना के जाल में फंसा और संगठन से जुडी गुप्त जानकारियां साझा करने लगा। वह खुद अश्लील फोटोज के एवज में गुप्त जानकारियां दे रहा था। महिला ने DRDO के प्रोजेक्ट्स की जानकारियां हासिल करने के लिए यूनाइटेड किंगडम से मैसेज किया था।

ब्रह्मोस मिसाइल

प्रदीप कुरुलकर ने जो जानकारियां लीक की थी उनमें ब्रह्मोस मिसाइल से जुडी जानकारी भी शामिल थी। भारतीय सेना की इंटेलिजेंस विंग द्वारा डीआरडीओ को प्रदीप के बारे में सतर्क करने से पहले दोनों के बीच  ( महिला और प्रदीप कुरुलकर ) बातचीत जारी थी। पकड़े जाने के बाद प्रदीप कुरुलकर ने जांच एजेंसी को बताया कि वह इस बारे में अनजान था कि महिला पाकिस्तान की रहने वाली थी। वह 59 की उम्र में खुद को अकेला महसूस कर रहा था। उसे लगता था कि महिला उसके काम से प्रभावित हो रही है। उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर महिला ने प्रदीप को अपना शिकार बनाया।

अहम जानकारी

एंटी टैरेरिस्ट स्क्वायड के अनुसार, प्रदीप कुरुलकर ने जो जानकारियां महिला के साथ साझा की थी वो कोई अहम नहीं थी। लेकिन कुछ मैसेज डिलीट कर दिए गए हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डिलीटेड मैसेज में कोई अहम जानकारी तो नहीं थी। एटीएस के अनुसार, महिला प्रदीप कुरुलकर की चापलूसी करती थी। महिला ने प्रदीप के देश के प्रति समर्पण के लिए प्रदीप कुरुलकर की तारीफ की थी। वह पाकिस्तान के खिलाफ नफरत दिखाने का नाटक करती थी। कुछ दिन की बातचीत के बाद प्रदीप कुरुलकर ने महिला से अश्लील तस्वीरें मांगना शुरू कर दिया था।

महाराष्ट्र एटीएस ने DRDO के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचनाएं देने का है आरोप

वह व्हाट्सप पर ऑडियों और मैसेज के जरिए महिला के संपर्क में था। इस मामले में सबसे अहम बात ये है कि जानकारियां हासिल करने के लिए प्रदीप कुरुलकर को न धमकाया गया न डराया गया। वह खुद ही जानकारियां शेयर कर रहा था।

Exit mobile version