Site icon www.4Pillar.news

ड्रीम गर्ल फिल्म समीक्षा: हंस-हंस कर पागल हो जाओगे आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल मूवी देखकर

ड्रीम गर्ल फिल्म समीक्षा: हंस-हंस कर पागल हो जाओगे आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल मूवी देखकर

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल फिल्म के जरिए एक बार फिर मनोरंजन की हैवी डोज लेकर आये हैं। फिल्म हंसी-मजाक के साथ-साथ सेल्फी कल्चर और आशिक मिज़ाज़ पर भी तंज कसती है।

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल मूवी मनोरंजन से भरपूर है। इसमें कॉमेडी का ज़बरदस्त तड़का लगाया गया है। फिल्म की कहानी का निर्देशन,अभिनय बहुत ही सिंपल और शानदार है। फिल्म के मजाकिया सीन बहुत कमाल के हैं। आयुष्मान खुराना का पूजा अवतार तो एक दम ज़बरदस्त है।

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान का अभिनय और राज शांडिल्य का निर्देशन शानदार है। फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी कर्मवीर सिंह यानी आयुष्मान खुराना की है।कर्मवीर रामलीला में सीता का किरदार निभाते हैं और उनके पिता की भूमिका निभा रहे अन्नू कपूर पर कर्ज का भारी बोझ है।

कर्मवीर का दोस्त स्माइली यानि मंजोत सिंह एक दिन उसको एक एड दिखाता है और कर्मवीर उस कॉल सेंटर में नौकरी करने के लिए पहुंच जाता है। जहां कर्मवीर को मजबूरन लड़की पूजा बनना पड़ता है। बाद में यही पूजा उस कॉल सेंटर की जान बन जाती है शहर में उसकी आवाज से बने आशिकों की तादाद बढ़ने लगती है। कंगना रनौत ने पूनम पांडे के निधन पर जताया दुख, कहा- ‘एक यंग महिला को कैंसर से खो देना…’

कर्मवीर की मुलाक़ात माही यानी नुसरत भरुचा से हो जाती है और उनकी मुलाक़ात प्यार में बदल जाती है। वहीं पूजा के प्रेमियों की लिस्ट में माही का भाई महिंदर ,शायर पुलिस वाला ,एडिटर रोमा, देसी जस्टिन वीबर और कर्मवीर के पिता जगजीत सिंह सहित काफी लोग शामिल हो चुके होता हैं।

ड्रीम गर्ल फिल्म में सभी अभिनेताओं का अभिनय बहुत ही कमाल का है। फिल्म को देखते समय आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे। कुल मिलाकर , फिल्म को सिनेमा घर में देखने पर आपके पुरे पैसे वसूल हो जाएंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना का कर्मवीर सिंह से लेकर पूजा बनने तक का सफर बहुत कमाल का है। उनकी कॉमेडी तो फिल्म की जान है। कंगना रनौत ने पूनम पांडे के निधन पर जताया दुख, कहा- ‘एक यंग महिला को कैंसर से खो देना…’

स्माइली बने मंजोत सिंह ने भी दर्शकों को खूब हंसाने की कोशिश की है। नुसरत भरुचा ने माही का किरदार शानदार ढंग से निभाया है। अन्नू कपूर ने कर्मवीर के पिता और पूजा के आशिक का रोल ज़बरदस्त तरीके से निभाया है। विजय राज का पुलिस शायर वाला रोल भी शानदार है।

Exit mobile version