4pillar.news

Dussehra 2024 : बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरे की शुभकामनाएँ, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सेलेब्स ने शेयर किया खास पोस्ट 

Dussehra 2024 : आज पुरे देश में दशहरा सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कंई सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को शुभकामनाएँ दी है।

आज 12 अक्टूबर को पुरे देश में दशहरा (Dussehra 2024) सेलिब्रेट किया जा रहा है। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस खास अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है। अक्षय कुमार, संजय दत्त से लेकर प्रियंका चोपड़ा और सनी देओल तक कंई स्टार्स ने पोस्ट शेयर किए है।

अक्षय कुमार ने Dussehra पर शेयर किया ये पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएँ। सच्चाई की जीत का यह पर्व आपको नई प्रेरणा दे।”

Dussehra 2024, Bollywood celebs wish Dussehra

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘दशहरे की अनेक शुभकामनाएँ। आपको और आपके पुरे परिवार को दशहरे की बधाई। शुभ दशहरा 2024″

प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा ने Dussehra की बधाई देते हुए लिखा, ‘जब आप उस चीज का सामना करता है जिससे आप डरते है, तभी से आप उस लाइफ का निर्माण करना शुरू कर देते है जो आप हमेशा से चाहते है। हैप्पी दशहरा।’

सनी देओल  

सनी देओल ने लिखा, ‘दशहरे के शुभ अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ, आप सभी की मनोकामना पूर्ण हो।’

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने दशहरे पर जलेबी फाफड़ा का लुफ्त उठाया। एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी दशहरा।’

अनुपम खेर ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

अनुपम खेर ने दशहरे पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएँ दी है। एक्टर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आप सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु राम बुरे लोगों और बुराई से हमेशा आपकी रक्षा करे और आपके लिए जीवन में बुरा क्या है उसे भी पहचानने की शक्ति दी। जय श्री राम। सियावर राम चंद्र की जय।”

यह भी देखें : Amitabh Bachchan Birthday : 82 साल के हुए अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा से लेकर संजय दत्त तक बॉलीवुड सितारों ने यूँ दी बिग बी को बधाई 

Exit mobile version