Site icon 4PILLAR.NEWS

Ek Chatur Naar Movie: स्टार कास्ट, बजट BO Collection

Ek Chatur Naar Movie: स्टार कास्ट, बजट BO Collection

Ek Chatur Naar Movie 2025 की हिंदी कॉमेडी थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। एक चतुर नार की कहानी छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बजट, कलेक्शन और स्टार कास्ट आदि का विवरण नीचे दिया गया है।

Ek Chatur Naar Movie

Ek Chatur Naar एक 2025 की भारतीय हिंदी भाषा की ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक चतुर महिला की कहानी बताती है। जो अपनी बुद्धिमत्ता से सबको चकमा देती है। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो पहले “ओह माय गॉड!” और “गुड न्यूज” जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

स्क्रीनप्ले जय मास्टर, उमेश शुक्ला, दीपक निर्माण और सिद्धार्थ गोयल ने लिखा है। जबकि स्टोरी हिमांशु त्रिपाठी की है। प्रोडक्शन मेर्री गो राउंड स्टूडियोज के तहत हुआ। वितरण पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म 12 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई है।

एक चतुर नार फिल्म की कहानी

ल्म की कहानी एक छोटे शहर की विचित्र दुनिया में सेट है। मुख्य किरदार ममता मिश्रा (दिव्या खोसला कुमार) एक ऐसी महिला है। जो बाहर से सरल और नादान लगती है, लेकिन अंदर से बेहद चतुर और महत्वाकांक्षी है। वह आसानी से अपने आसपास के लोगों को अपनी बुद्धि से मात दे देती है। जब उसे एक लाभदायक अवसर मिलता है तो वह उसमें कूद पड़ती है।  लेकिन जल्द ही अप्रत्याशित मोड़ और डार्क कॉमेडी से भरे ट्विस्ट्स में फंस जाती है।

ये ट्विस्ट्स उसकी चतुराई की परीक्षा लेते हैं और कहानी हास्य,थ्रिल और सस्पेंस का मिश्रण है। फिल्म एक चतुर नारी की महत्वाकांक्षा और उसके संघर्षों पर फोकस करती है। जहां छोटे शहर की सामाजिक और पारिवारिक जटिलताएं उभरती हैं। (नोट: पूरी स्पॉइलर-फ्री समरी, फिल्म देखने के लिए थिएटर जाएं।)

Ek Chatur Naar Movie Star Cast

फिल्म का मुख्य फोकस दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश पर है, लेकिन सपोर्टिंग कास्ट भी मजबूत है। यहां मुख्य कलाकारों की लिस्ट है।

दिव्या खोसला कुमार ने इस भूमिका के लिए काफी मेहनत की, यहां तक कि फिल्म की शूटिंग के दौरान स्लम एरिया में रहकर किरदार को समझा। नील नितिन मुकेश की परफॉर्मेंस को रिव्यूज में सराहा गया है।

Ek Chatur Naar Movie Budget

फिल्म का कुल बजट लगभग 25 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसमें प्रमोशन और अन्य खर्च शामिल हैं। यह एक मध्यम बजट की फिल्म है। जो छोटे शहर की सेटिंग और ब्लैक कॉमेडी जॉनर को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

Ek Chatur Naar Movie Box Office Collection

बॉलीवुड मूवी एक चतुर नार ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.04 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि,फिल्म के बजट को देखते हुए यह धीमी शुरुआत मानी जा रही है। फिल्म को वीकेंड का लाभ मिलने की उम्मीद है जताई जा रही है। पहले शनिवार और रविवार के दिन एक चतुर नार फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

Exit mobile version