Site icon www.4Pillar.news

‘एक शाहरुख़ में पूरा हिंदुस्तान बसता है’,अखिल कात्याल द्वारा शाहरुख़ खान पर लिखी यह कविता खूब हो रही है वायरल 

शाहरुख़ खान पर लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ स्वरा भास्कर, कनिका ढिल्ल्न, नीरज घायवन ने भी इस कविता को रीट्वीट किया है। 

शाहरुख़ खान पर लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ स्वरा भास्कर, कनिका ढिल्ल्न, नीरज घायवन ने भी इस कविता को रीट्वीट किया है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और उनकी फैमिली इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहीं हैं। जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं, तो कुछ सपोर्ट भी कर रहें हैं। इन दिनों शाहरुख़ खान पर लिखी एक कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस कविता को अखिल कात्याल द्वारा लिखा गया है।

कंई सेलेब्स ने किया पसंद

शाहरुख़ खान पर लिखी इस कविता को कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने पसंद किया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर,फिल्म निर्माता नीरज घायवन, कनिका ढिल्ल्न ने शाहरुख खान को टैग करते हुए इस कविता को शेयर किया है।

कुछ इस प्रकार है ये कविता

वो कभी राहुल है,कभी राज. कभी चार्ली है तो कभी मैक्स. सुरिंदर भी वो,हैरी भी.वो देवदास भी और वीर भी.राम,मोहन कबीर भी.वो अमर है,समर है,रिजवान,रईस और जहाँगीर भी.शायद इसलिए कुछ लोगो के हल्क में फंसता है, कि एक शाहरुख़ में पूरा हिंदुस्तान बसता है।

फिल्म निर्माता नीरज घायवन ने भी कविता की कुछ अन्य लाइने जोड़कर इस कविता को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “बंधन हैं रिश्तों में काँटों की तारें हैं, पत्थर के दरवाजे दीवारें, बेलें फिर भी उगती है गुच्छे भी खिलतें हैं, और चलते हैं अफ़साने किरदार भी मिलतें हैं वो रिश्ते दिल दिल दिल दे.”

Exit mobile version