Site icon www.4Pillar.news

Exit Poll Haryana 2019 : हरियाणा में फिर बन सकती है बीजेपी सरकार

90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 75 से 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी ने भी विधान सभा चुनाव 2019 में खूब जोर लगाया है।

90 सीटों वाली हरियाणा विधान सभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 75 से 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। दुष्यंत चौटाला की जनता जननायक पार्टी ने भी विधान सभा चुनाव 2019 में खूब जोर लगाया है।

एग्जिट पोल हरियाणा विधान

हरियाणा विधान सभा 2019 का मतदान 21 अक्टूबर 2019 को शाम 6 बजे खत्म हो गया है।मतदान खत्म होते ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए हैं। हमने सभी सर्वे एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों के पोल्स को मिलाकर ‘पोल ऑफ़ एग्जिट पोल्स’ तैयार किया है। जिसके अनुसार बीजेपी को हरियाणा में 62 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 21 अन्य दलों को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें, हरियाणा में 90 सीटों वाली विधान सभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। हमारे ‘पोल ऑफ़ एग्जिट पोल्स’ के अनुसार बीजेपी इस आंकड़े को पार करती दिख रही है।

हरियाणा बीजेपी सरकार

न्यूज़ चैनलों द्वारा किए गए सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी हरियाणा में सरकार बनाती नजर आ रही है। टाइम्स नाउ चैनल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 71 सीटें कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज़ के अनुसार बीजेपी को 75-80 सीटें, कांग्रेस को 9-12 और अन्य दलों को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। सी-वोटर्स के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 72 और कांग्रेस को 8 और अन्य पार्टियों को 10 सीटें मिल सकती हैं। टीवी 9 भारतवर्ष के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 69, कांग्रेस को 11 और अन्य दलों के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी

आपको बता दें ,ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं। वहीँ आम आदमी पार्टी ने 48 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आम चुनाव 2019 में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने अपना दमखम दिखाया है। पिछले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई थी।

Exit mobile version