द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार महेश भट्ट ने विक्रम भट्ट की शादी के बारे में कहा कि ये शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी।
मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट आज अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। विक्रम भट्ट को लेकर खबर है कि उन्होंने बीते साल लॉकडाउन के दौरान श्वेतांबरी सोनी से दूसरी शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि इस शादी को गुप्त रखा गया था।
हालाँकि विक्रम भट्ट ने अपनी दूसरी शादी की खबर के बारें में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी और श्वेतांबरी सोनी की एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर विक्रम भट्ट की शादी की खबरे खूब वायरल हो रही हैं।
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार महेश भट्ट ने विक्रम भट्ट की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि ये शादी पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। उन्होंने मुझे फोन किया था और कहा था, ‘बॉस मेरी शादी हो रही है और शादी में आने वाले लोगो की संख्या सीमित है और साथ में इस समय कोविड भी अधिक फैला हुआ है। मैं आप पर आने के लिए बोझ नहीं डालूंगा, हम इस शादी को सीक्रेट रखने वाले हैं।’
इस पर महेश भट्ट ने कहा था कि, ‘विक्रम तुम अपने आँखे बंद कर बिल्ली की तरह दूध पीने की कोशिश कर रहे हो। यह सोचकर की कोई नहीं देखेगा। यह सोशल मीडिया का जमाना है। मान लेना की तुम्हारी शादी लम्बे समय तक छिपी नहीं रह सकती।’
बात करें विक्रम भट्ट की पहली शादी की तो उन्होंने पहली शादी अदिति भट्ट संग की थी। लेकिन साल 1988 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम कृष्णा है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…