Site icon www.4Pillar.news

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मशहूर गोल्फर अदिति अशोक मामूली अंतर से मेडल जीतने से चुकी,लोगों कहा “Well Played”

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के 15 वे दिन शनिवार के दिन भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। मशहूर गोल्फर अदिति अशोक बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी चौथे स्थान पर रही। आदिति अंतिम चौथे राउंड में चौथे स्थान पर मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई है।

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के 15 वे दिन शनिवार के दिन भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। मशहूर गोल्फर अदिति अशोक बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी चौथे स्थान पर रही। आदिति अंतिम चौथे राउंड में चौथे स्थान पर मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गई है।

टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत गोल्फ के क्षेत्र में पदक जीतने का सपना टूट गया है। बेहतरीन प्रदर्शन कर रही महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रही है। वह मामूली से अंतर से मेडल जीतने से चूक गई है। महिला गोल्फ प्रतियोगिता में अमेरिका की नैली कोर्दा पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता। जापान की मोनी इनामी ने कांस्य पदक और लैडिया कु ने  इस इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है। ओलंपिक में किसी भी भारतीय का अब तक का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अदिति अशोक 2016 रियो ओलंपिक में 41 व स्थान पर रही थी।

अब अदिति अशोक के मेडल चुकने के बाद देश की नजरें पुरुष वर्ग में बजरंग पुनिया पर है। वह 65 किलोग्राम वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल लिए के मुकाबला खेलेंगे। कांस्य पदक मुकाबले में बजरंग पुनिया रूस के ओलंपिक समिति के गादजि मुराद रशिदोव के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

हालांकि अदिति अशोक गोल्फ में पदक तो नहीं जीत पाई। लेकिन उनके बेहतरीन प्रदर्शन की पूरा विश्व तारीफ कर रहा है।  सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर कर रहे हैं। खुद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदिति अशोक के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए ट्वीट किया।

Exit mobile version