Site icon www.4Pillar.news

नेहा कक्क्ड़ का नया अवतार देख फैंस को लगा झटका, कमेंट कर रणवीर सिंह से कर दी तुलना 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। फोटोज में नेहा एकदम अलग अवतार में नजर आ रहीं हैं। 

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। फोटोज में नेहा एकदम अलग अवतार में नजर आ रहीं है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ लम्बें समय से अपनी आवाज के दम लाखो-करोड़ो फैंस के दिलो पर राज करती आ रहीं हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन्हे देख फैंस का सिर चकरा गया।

सिंगर नेहा कक्कड़ ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमे नेहा पिंक क्रॉप टॉप और ग्रीन शार्ट पहने हुए है। इसके साथ ही सिंगर ने बालो को गोल्डन लुक दिया है और सिर पर एक स्कार्फ भी बांधा है। इन तस्वीरों में नेहा एकदम अलग अवतार में नजर आ रहीं हैं।

फैंस को आई रणवीर सिंह की याद

नेहा का ये अतरंगी अंदाज देखकर लोगो ने नेहा की तुलना रणवीर सिंह से करनी शुरू कर दी। जाहिर है कि रणवीर सिंह भी अपने अतरंगी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नेहा की इस पोस्ट पर यूजर ने कमेंट कर कहा, “लगता है आप रणवीर सिंह से मिलकर आई हैं मैम” एक अन्य ने कमेंट कर कहा, “नेहा ये क्या कर लिया” इस तरह के कमेंट कर लोग उनके इस लुक का मजाक बना रहें हैं।

यहां देखिये नेहा के ये फोटोज

वहीँ,नेहा के काम की बात करें तो हाल ही में उनका गाना ‘कांटा लगा” रिलीज हुआ है। जिसमे उनके साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और हनी सिंह भी नजर आ रहें हैं।

Exit mobile version