Farmani:हर हर शंभु भजन को लेकर सुर्ख़ियों में आई फ़रमानी नाज का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग चढ़ती जवानी खूब वायरल हो रहा है।
इस गाने को दसवीं कक्षा की छात्रा वंशिका पर फिल्माया गया है। वंशिका के टैलेंट और डांस को देखकर हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है।
फ़रमानी नाज ने सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शंभु’ भजन गाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस भजन की वजह से फ़रमानी नाज रातोंरात फेमस हो गई थी। लोगों ने उनके भजन को खूब पसंद किया।
वहीँ, धर्म विशेष के कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा न करने और भजन न गाने के लिए फतवा भी जारी किया था। जिसका नाज ने बड़े ही खास अंदाज में जवाब देते हुए आलोचकों की बोलती बंद की थी। इन सबसे इतर, अब फ़रमानी नाज का एक लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक उभरती हुई प्रतिभा को अपने टैलेंट को दुनिया के सामने पेश करने का मौका दिया है।
हर हर शंभु गाकर फेमस हुई फ़रमानी नाज का नया गाना ‘चढ़ती जवानी मेरा लूट गया चैन’ रिलीज हुआ है। रविवार के दिन यूट्यब पर पब्लिश हुए इस गाने को अब तक साढ़े चार लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
फ़रमानी का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में खास बात ये है कि जिस लड़की वंशिका पर यह गाना फिलमाया गया है ,वह कोई ट्रेंड एक्ट्रेस नहीं बल्कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक साधारण परिवार की लड़की है।
वंशिका ने चढ़ती जवानी गाने में अभिनय किया है। पारंपरिक परिधान में वंशिका काफी सुंदर लग रही है। वंशिका के डांस को खूब पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में वंशिका फ़रमानी नाज के घर पहुंची थी। जहां नाज ने वंशिका को अपने स्टूडियो का टूर भी कराया था। चूँकि वंशिका एक टैलेंटेड डांसर है , इसलिए फ़रमानी नाज और उनकी टीम ने वंशिका को ‘चढ़ती जवानी मेरा लूट गया चैन’ गाने में डांस करने का ऑफर दिया। अब यह गाना रिलीज होने के बाद फ़रमानी नाज के साथ वंशिका भी हर जगह छाई हुई है। जिसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगा सकते है।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei