Site icon www.4Pillar.news

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की हुई एंजियोप्लास्टी, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में हुए थे एडमिट

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज मिली थी। जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज मिली थी। जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। रविवार को अनुराग कश्यप की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। जिसके कारण उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सामने आया है कि उनके दिल का दौरा पड़ा है। अब खबर आ रही है कि उनकी हालत अब ठीक है और वह स्वस्थ हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुराग कश्यप को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में सामने आया है कि उनके दिल में ब्लॉकेज की प्रॉब्लम है। जिसके बाद तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई।

एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत में अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने बताया पिछले हफ्ते वह कुछ असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को चेक करवाने का फैसला लिया। एंजियोग्राफी में उनके दिल में कुछ ब्लॉकेज मिली और वह सर्जरी के लिए तुरंत एडमिट हो गए।

ये भी पढ़ें ,Photos: निक्की तंबोली ने दोस्तों संग केप टाउन में कराया हॉट फोटोशूट

आपको बता दे अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू फिल्म ‘सांड की आंख’ और मनमर्जियां में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग कश्यप द्वारा फिल्म की शूटिंग खत्म होने के फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं ।

Exit mobile version