स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ रेप केस में FIR दर्ज

Swami Chaitanyananda Saraswati जिन्हे पार्थ सारथी के नाम से भी जाना जाता है, के खिलाफ रेप केस में FIR दर्ज हुई है। उनके खिलाफ दिल्ली के वसंतकुंज थाने में केस दर्ज हुआ है।

Swami Chaitanyananda Saraswati Rape case

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दिल्ली में यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। स्वामी चैतन्यानंद दिल्ली में शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर हैं। उन पर 17  छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कुल 32 छात्राओं के ब्यान दर्ज किए हैं। जिनमें से 17 ने आरोप लगाया कि स्वामी उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था। FIR के बाद Swami Chaitanyananda Saraswati फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर ली है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

कौन हैं स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ?

स्वामी चैतन्यानंद सरवस्ती एक धार्मिक गुरु हैं और एक शिक्षण संस्थान चलाते हैं। उनका पूर्व नाम पार्थ सारथी है। वे श्रृंगेरी शारदा पीठ से जुड़े हुए थे। आरोपों के बाद पीठ ने ब्यान जारी कर उनसे सभी संबंध तोड़ दिए हैं। पीठ ने अपने ब्यान में स्पष्ट किया कि चैतन्यानंद उनके संगठन का हिस्सा नहीं हैं।

चैतन्यानंद सरस्वती पर लगे ये आरोप

17 छात्राओं ने Swami Chaitanyananda Saraswati पर गंदे मैसेज भेजने , अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने , शारीरिक छेड़छाड़ करने और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनपर संस्थान में छात्राओं के प्रवेश और शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगा है। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संस्थान के बेसमेंट से एक वॉल्वो कार बरामद हुई है। जिसपर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी हुई थी। यह नंबर किसी दूतावास ने जारी नहीं किया है। इस मामले में 32 छात्राओं के ब्यान दर्ज किए गए है। जिनमें से 17 ने सीधे आरोप लगाए हैं।

स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

23 सितंबर 2025 को दिल्ली के वसंतकुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। छात्राओं की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को ऊपर बताए गए सबूत मिले हैं। Swami Chaitanyananda Saraswati के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं जैसे POSCO आदि के तहत केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : Samir Modi को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा, रेप का है आरोप

पुलिस की कार्रवाई
  • पुलिस ने संस्थान पर छापा मारा।
  • छात्राओं के ब्यान दर्ज किए।
  • Swami Chaitanyananda Saraswati की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है।
  • स्वामी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
  • पुलिस महिला फैकल्टी की भी जांच कर रही है।
  • पीड़ित छात्राओं को काउंसलिंग और क़ानूनी सहायता दी जा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top