Disha Patani के घर पर फायरिंग, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी

Disha Patani House: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी पारवारिक घर पर शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। यह घटना दिशा पटानी के बरेली स्थित पैतृक निवास पर हुई।

Disha Patani House

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बॉलीवुड अभिनेत्री Disha Patani के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित पैतृक निवास पर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायर किए। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए। परिवार के सदस्य घर के अंदर थे और सुरक्षित रहे। घटना बरेली के सिविल लाइन स्थित विला नंबर 40 पर हुई।

जिस समय फायरिंग हुई उस समय दिशा पटानी के पिता जगदीश सिंह पटानी, मां और बड़ी बहन खुशबु पटानी घर पर ही मौजूद थे। जबकि दिशा पटानी मुंबई में थीं। इस फायरिंग में किसी कोई चोट नहीं आई। जगदीश पटानी ने घटना की जानकारी बरेली पुलिस को दी।

Disha Patani House: किसने की गोलीबारी

Disha Patani के पैतृक घर पर गोलीबारी करने वाले अज्ञात हमलावर थे। पुलिस को अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

दिशा पटानी के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग का भी जिक्र है। गोल्डी बराड़ कनाडा में रहने वाला एक कुख्यात गैंगस्टर है। NIA ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। उसका नाम सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस में भी जुड़ा था। वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है।

गोल्डी बराड़ की तरफ से लिखा गया संदेश

” जय श्री राम राम राम सभी भाइयों को। मैं, विरेंद्र चारण, महेंद्र सरण (धेलाना)। भाइयों, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, यूपी) पर हुई फायरिंग हमने करवाई। उसने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया।”

आगे लिखा,”उसने हमारे सनातन धर्म को छोटा करने की कोशिश की। हमारे देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह तो बस ट्रेलर था। अगली बार अगर वह या कोई और हमारे धर्म का अपमान करेगा, तो उनके घर में कोई जिंदा नहीं बचेगा। यह संदेश सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और उनके जुड़ाव वालों के लिए है। भविष्य में जो भी ऐसा अपमानजनक कार्य करेगा, उसके लिए परिणाम भुगतने को तैयार रहे। हमारे धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और समाज एक हैं, और उनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है। ”

गैंगस्टर का गोलीबारी करने का मकसद

घटना का मुख्य कारण दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी के सोशल मीडिया पर दिए गए बयान को बताया जा रहा है। खुशबू ने हाल ही में आध्यात्मिक नेता अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप पर दिए बयानों की आलोचना की थी। उनके कमेंट्स को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया गया, जिसमें प्रेमानंद जी महाराज का भी नाम जोड़ दिया गया। गैंग ने इसे “सनातन धर्म का अपमान” बताया। दिशा पटानी का इस विवाद से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन घर पर हमला परिवार को निशाना बनाने के रूप में देखा जा रहा है।

Disha Patani House: पुलिस का ब्यान

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। “हमने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। गोल्डी ब्रार के नेटवर्क पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।” उन्होंने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी

पुलिस ने दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पांच स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। जिनमें SOG भी शामिल है। घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस हमलवारों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top