दिल्ली में सामने Omicron Virus का पहला मामला, देशभर में 5 केस दर्ज हुए

भारत की राजधानी दिल्ली में Omicron Virus का पहला मामला दर्ज हुआ है। इसी के साथ ही देश भर में 5 ओमीक्रॉन के केस दर्ज हो गए हैं। हाल ही में विदेश से लौटे 12 लोगों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे।

देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट Omicron Virus का पहला केस दर्ज हुआ है। विदेश से लौटे नागरिकों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक शख्स में इसकी पुष्टि हुई है। विदेश से हाल ही में 12 लोग लौटे थे। उन लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से एक शख्स में ओमीक्रॉन की पुष्टि हुई है। संक्रमित युवक तंजानिया से आया था। इसके साथ ही देश भर में ओमीक्रॉन के कुल 5 मामले हो चुके हैं।

शनिवार के दिन ओमीक्रॉन के 2 मामले सामने आए थे। गुजरात राज्य के जामनगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग में ओमीक्रॉन वायरस के लक्षण पाए गए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे एक शख्स में भी कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट के लक्षण पाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका से यह शख्स वाया दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचा था और फिर वहां से मुंबई पहुंचा था। यह 25 नवंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और जब उसमें ओमीक्रॉन का वैरीअंट पाया गया है। अभी उसे कल्याण डोंबिवली कोविड-19 केयर सेंटर में रखा गया है।

वह पिछले सप्ताह ओमीक्रॉन के दो मामले सामने आए थे। जिनमें 46 साल का एक डॉक्टर और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक शामिल था। संक्रमित डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में कोई यात्रा भी नहीं की थी। वहीं दक्षिणी अफ्रीकी नागरिक जब भारत आया था तो उसकी COVID 19 रिपोर्ट नेगेटिव थी। लेकिन बाद में वह कोरोना ग्रस्त  ही पाया गया। जब उसके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए तो उसमें ओमीक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8969 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “दिल्ली में सामने Omicron Virus का पहला मामला, देशभर में 5 केस दर्ज हुए

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री