Site icon www.4Pillar.news

फ्रांस से 5 राफेल जेट की पहली खेप अंबाला पहुंची Video

सोमवार के दिन फ्रांस से रवाना हुई 5 राफेल जेट विमानों की पहली खेप आज बुधवार के दिन अंबाला पहुंच चुकी है। राफेल जेट्स के अंबाला पहुंचने की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट कर दी है।

सोमवार के दिन फ्रांस से रवाना हुई 5 राफेल जेट विमानों की पहली खेप आज बुधवार के दिन अंबाला पहुंच चुकी है। राफेल जेट्स के अंबाला पहुंचने की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ,” उड़ान के दौरान विमानों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। राफेल में लगे राडार ,हथियार और सेंसर तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की क्षमताएं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। देश में राफेल का आगमन भारतीय वायुसेना को हमारे देश पर आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए बहुत मजबूत बना देगा। ”

इससे पहले जैसे ही राफेल विमानों ने भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश किया उनके स्वागत के लिए 2 SU 30 MK1 जहाज आसमान में पहुंचे। आप वीडियो में देख सकते हैं की पांच राफेल जेट के साथ दो सुखोई विमान भी हवा में उड़ान भर रहे हैं।

27 जुलाई 2020 को फ्रांस से टेक ऑफ हुए फाइटर जेट लगभग 7000 किलोमीटर की दूरी तय कर भारत के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आज 29 जुलाई को लैंड कर चुके हैं। रास्ते में यूनाइटेड अरब एमिरात में ईंधन भरने के लिए हाल्ट किया था।

फ्रांस से पहली खेप में भारत पहुंचे 5 विमानों में से 3 राफेल विमान सिंगल सीटर हैं और दो डबल सीटर हैं। राफेल फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन का हिस्सा बनेंगे। जिसका नाम गोल्डन एरोज है।

इन राफेल जेट विमानों को भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से अगले महीने शामिल किया जाएगा। भारत और चीन के साथ लद्दाख क्षेत्र में चल रहे विवाद के मद्देनजर इन विमानों को उस क्षेत्र में भी तैनात किया जा सकता है।

Exit mobile version