Site icon www.4Pillar.news

Yaariyan 2 Poster: ‘यारियाँ 2’ से दिव्या खोसला कुमार, मीज़ान जाफरी और पर्ल वी पूरी का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

यारियां 2 से दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी का फर्स्ट लुक आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Yaariyan 2 Poster: दिव्या खोसला कुमार, मीज़ान जाफरी और पर्ल वी पूरी की फिल्म ‘यारियां 2’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चूका है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी सामने आ चुकी है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सीक्वल का ट्रेंड चल रहा है। गदर 2, OMG 2 के बाद अब यारियां 2 (Yaariyan 2) भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया। है। बता दे कि यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म यारियां  (Yaariyan) का सीक्वल है। यारियां में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था।

Yaariyan 2 से दिव्या, मीज़ान और पर्ल का फर्स्ट लुक आउट

दरअसल हाल ही में दिव्या खोसला कुमार ने यारियां 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में दिव्या के अलावा मीज़ान जाफरी (Meezaan Jafri) और पर्ल वी पूरी (Pearl V Puri) लीड रोल में नजर आएँगे। यारियां 2 के पोस्टर में दिव्या दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है और उन्होंने मीज़ान और पर्ल के कंधो पर हाथ रखा हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस को सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है।

पोस्टर में मीज़ान जहां स्माइल करते हुए नजर आ रहे है वहीं पर्ल को इस दौरान गुस्से में देखा जा सकता है। इस पोस्टर के ऊपर लिखा है, ‘कजिन बाय ब्लड, फ्रेंड्स बाय चॉइस।’

कब रिलीज होगी यारियां 2 ?

बता दे कि यारियां 2 का निर्देशन राधिका राओ और विनय सप्रू ने किया है। कल यानि 10 अगस्त को इस फिल्म का टीजर रिलीज होगा। वहीं दिव्या खोसला कुमार, मीज़ान जाफरी और पर्ल वी पूरी स्टारर यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े: Don 3: फरहान अख्तर ने किया डॉन 3 का ऐलान, शाहरुख खान की जगह लेंगे रणवीर सिंह ?

Exit mobile version