Site icon www.4Pillar.news

PUBG मोबाइल गेम में महारथी बनने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

एक मई 2020 के दिन PUBG मोबाइल गेम ने अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। हर दिन पबजी बैटल रोयाल गेम के साथ काफी प्लेयर जुड़ते हैं। आइए हम आपको बताते हैं पबजी गेम के ऐसे टिप्स और ट्रिक्स, जिनको जानने के बाद आपको कोई नहीं हरा सकता।

एक मई 2020 के दिन PUBG मोबाइल गेम ने अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। हर दिन पबजी बैटल रोयाल गेम के साथ काफी प्लेयर जुड़ते हैं। आइए हम आपको बताते हैं पबजी गेम के ऐसे टिप्स और ट्रिक्स, जिनको जानने के बाद आपको कोई नहीं हरा सकता।

अगर आप भी मिबले गेम खेलने के शौक़ीन हैं और अपना ज्यादातर समय पबजी खेलने में बिताने के बाद भी हार जाते हैं ,तो ये लेख पढ़ने के बाद आपको कोई नहीं हरा सकता है।

भारत ही नहीं दुनियाभर में पबजी गेम की दीवानगी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कोरोना काल में हुए Lockdown के कारण इस गेम के प्लेयरबेस में और ज्यादा उछाल आ गया है। यही वजह है कि आज हम इस गेम से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

PUBG एक ऐसा मोबाइल गेम है ,जहां आप जितनी मर्जी महारथ हासिल कर लो फिर भी कम पड़ ही जाती है। अगर आप इस गेम में नए खिलाडी हैं तब तो और भी मुश्किल है। हालांकि इस गेम को समझना और खेलना कोई आर्कमिडीज का लॉ लगाने जैसा नहीं है। नीचे दी गई टिप्स को पढ़कर आप भी इस खेल के महारथी बन सकते हैं।

नक्शे पर ध्यान रखें

गेम खेलते समय मैप पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गेम में मोबाइल के दाहिनी तरफ मैप पर टैप करें और दिशा निर्देशों का पालन करें।

लूटने में जल्दी न करें

अक्सर कहा जाता है कि लालच बुरी बला है। इस खेल में भी आपको लालच मरवा सकता है। पबजी में ज्यादातर मरने की एक ही वजह होती है। प्लेयर दुश्मन को मारने के बाद क्रेट लूटने की कोशिश करते है। गेम में दुश्मन को मारने के बाद क्रेट लूटने से पहले आसपास का माहौल देख लें। क्योंकि मरे हुए प्लेयर की टीम के लोग भी आसपास हो सकते हैं।

गोली चलाने का सही समय

पबजी मोबाइल गेम ज्यादातर दो तरीकों से खेला जाता है। गेम में लूट करना और ज्यादा से ज्यादा दुश्मनों को मारना। यदि आपके पास अच्छा पॉइंट और लॉन्ग रेंज हथियार है तो आप कई दुश्मनों को निशाना बना सकते हैं। इससे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप दुश्मन को आसानी से मार सकते हैं। क्योंकि फायर होने के बाद आपकी लोकेशन का पता चल जाता है। कहीं ऐसा न हो कि दुश्मन ही आपकी गेम बजा दे।

हथियार चुनें

अगर आप कैंप और स्नाइप करने की योजना बना रहे हैं और आपका मुख्य हथियार एक शॉटगन है तो आप बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं। आप गेम में पिस्टल के साथ दो बड़ी बंदूकें लेकर भी चल सकते हैं। उदाहरण के लिए M416 एक अच्छा हथियार है। क्योंकि इसका फायर रेंज अच्छा है। यह मिड रेंज में भी दुश्मन को मारने में कारगर होता है। अगर आपका निशाना अच्छा है तो Kar 98 और SKS स्नाइपर राइफल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईयर फोन का इस्तेमाल

गेम में बचे रहने के लिए साउंड बहुत जरूरी है। अगर आप ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो दुश्मन के आने जाने की आवाज साफ़ सुनाई देगी। जिससे आप उसकी स्थिति का अनुमान लगाकर अपनी प्लानिंग बना सकते हैं।

टीम वर्क

PUBG  मोबाइल गेम में सबसे जरूरी टीम वर्क है। इस खेल में अगर आप ये सोचते हैं कि आप अकेले ही काफी हैं तो ये एक बहुत बड़ी गलती होगी। गेम में अपने साथियों से बात करते रहें ,जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करें। अगर आपको दुश्मन की लोकेशन का पता चलता है तो बाकि दोस्तों को भी बताएं। अगर आप गेम में मर भी जाते हैं तो भी गेम देखते रहें कुछ जरूरी दिखने पर अपने दोस्तों को बताएं।

Exit mobile version