Job

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! अब BSF और CISF ने भर्ती के लिए खोले दरवाजे

Agniveers BSF:तीनों भारतीय सेनाओं आर्मी नेवी और वायुसेना में अग्निवीर के पद पर चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हुए युवाओं के लिए खुशखबरी है।

Agniveers BSF:पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!

अब सेवानिवृत अग्निवीरों के लिए सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भर्ती के लिए  दरवाजा खोल दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि CISF और BSF में भर्ती होने वाले पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा मंत्रालय ने दोनों अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने वाले पूर्व अग्निवीरों को उम्र में भी छूट देने का एलान किया है। पहले बीएसएफ में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए ये घोषणा की गई थी। अब सीआईएसएफ में भी ऐसा ही मौका मिलेगा।

क्यों बदले नियम ?

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निवीर भर्ती योजना को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। क्योंकि चार साल की अग्निवीर की नौकरी करने के बाद युवाओं को अपने भविष्य कि चिंता हो रही थी। माना जा रहा था कि तीनों सेनाओं में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती 75 युवाओं को इस भर्ती के नियम के अनुसार चार साल तक ही सेवा करने का मौका दिया जाता है। ऐसे में चार वर्ष बाद उन्हें फिर से नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। यही वजह है की केंद्र सरकार ने बीएसएफ और सीआईएसएफ में 10 प्रतिशत का आरक्षण देने का एलान किया है।

यह घोषणा सीमा सुरक्षा बल भर्ती नियम 2015 में संशोधन करने के बाद की गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया कि 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच से रिटायर होने वालों के लिए अर्धसैनिक बलों में 5 वर्ष की आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट में पूर्ण छूट मिलेगी।

क्या है अग्निवीर योजना ?

बता दें , केंद्र सरकार ने भारतीय थलसेना , नौसेना और वायुसेना में स्थाई तौर पर भर्ती किए जाने वाले जवानों की भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तन करते हुए अग्निवीर योजना के तहत भर्ती करने का ऐलान किया था। जिसके तहत अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए की जा रही है। जिनमें से 25 फीसदी को ही स्थाई किया जाएगा। बाकि 75 फीसदी को चार साल की नौकरी के बाद रिटायर कर दिया जाएगा।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

17 घंटे ago