Site icon www.4Pillar.news

पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए मशहूर भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव और चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

पीएम मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम राजनीतिज्ञों ने जताया शोक। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार की रात को चेन्नई में निधन हो गया है।

सुधारी थी प्रक्रिया

टीएन शेषन ने 1990 के दशक में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पूर्व चुनाव आयुक्त ‘टीएन शेषन’ का स्वास्थ्य पिछले कई साल से ठीक नहीं था। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका रविवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे निधन हो गया।

अपनी स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध टीएन शेषन बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ सालों से सिर्फ अपने आवास पर रह रहे थे। उनका बाहर आना जाना बिलकुल बंद हो गया था।

वाई एस कुरैशी का ट्वीट

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त वाई एस कुरैशी ट्वीट करते हुए लिखा ,” यह बताते हुए दुःख हो रहा है कि टीएन शेषन हमारे बीच नहीं रहे। वे आदर्श और अपने उत्तराधिकारियों के लिए प्रेरक थे। मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।प्रधान मंत्री के हेलीकॉप्टर पर छापे की घटना दोनों के लिए बहुत बड़ा मौका छूटा:पूर्व चुनाव आयुक्त

शशि थरूर का ट्वीट 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट करते हुए पूर्व चुनाव आयुक्त ‘टीएन शेषन’ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,” चेन्नई में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन की सुचना से शोक संतप्त हूं। वह विक्टोरिया कॉलेज ‘पलक्क्ड़’ में मेरे पिता के सहपाठी थे। वह साहसी बॉस थे , जिसने चुनाव आयोग की स्वायत्तता को स्थापित किया।” ओडिशा में पीएम मोदी के काफिले की तलाशी लेने वाले आईएएस अधिकारी को ईसी ने किया सस्पेंड


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा ,” श्री टी एन शेषन एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक सहभागी बनाया है। उनके निधन से पीड़ा हुई। शांति।”

Exit mobile version